फिरोजाबाद: उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ ने वृक्षारोपण कर दिया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में विकास भवन प्रांगण में वृक्षारोपण, सफाई अभियान एवं जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक किया।

जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि हमारे चारों ओर फैले आवरण को ही पर्यावरण कहते है, जीवन जीने के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार हैं। जगवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण के आभाव में जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती हैं। प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य समझकर स्वयं वृक्षारोपण करे तथा अन्य लोगो को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करें। हरेंद्र पाल सिंह बघेल ने कहा कि वृक्षारोपण करना पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए कारगार उपाय हैं। आयोजनकर्ता प्रेमप्रकाश कुशवाह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पानी बचाने, वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित कराना हैं।

इस दौरान धनराज कुमार (अपर जिला पंचायत राज अधिकारी), नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, जावेद अली, प्रेम स्वरूप शर्मा राधा कृष्ण सास्वत, मुलायम सिंह, सुरेश सिंह यादव, राजकुमार, मुनेद्र कुमार, शमा बेगम, निर्मला, मुन्नी यादव, उमाशंकर यादव, संजय कुमार, अखिलेश चैधरी, रमेश कश्यप, दिनेश चंद्र, केशवदेव, डी पी सिंह आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -