फिरोजाबाद। मंगलवार को जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सुहाग नगर में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। समिति के प्रदेश महासचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती ने कहा कि दुनिया भर में हर साल आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम को समर्पित है। आज के समय महिलाए केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नही है वह आज घर के बाहर निकलकर अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर रही है। इस दौरान पवन चक्रवर्ती, दीपक गुप्ता, विश्वदीप सिंह, राजीव, सोनम गुप्ता, काजल, विनिता शर्मा, गीता देवी आदि मौजूद रहे है।