फिरोजाबाद: आगरा गेट बाजार समिति के अध्यक्ष बने दीपक व महामंत्री विनय

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा रविवार को आगरा गेट बाजार समिति का गठन किया गया। जिसमें आगरा गेट बाजार समिति का अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं महामंत्री विनय कुमार जैन को सौंपी है।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल के सानिध्य में रविवार को आगरा गेट बजार समिति का गठन किया गया। जिसमे दीपक गुप्ता (गोलू) को अध्यक्ष, विनय कुमार जैन को महामंत्री, दीपक लालवानी को कोषाध्यक्ष सहित 15 पदाधिकारी मनोनित किए गए।

इस दौरान युवा नगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, युवा प्रभारी शुभम राजपूत, कौशल किशोर उपाध्याय जिला महामंत्री, अमित, रवि यादव, विशाल, सुनील कुमार जैन, रमाकांत कौशिक, शालू जैन, प्रमोद शुक्ला, रोहित जैन, इनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -