शिकोहाबाद: शक्ति कलश रथ यात्रा का हुआ जोशीला स्वागत

शिकोहाबाद। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर विभिन्न जिलों में भ्रमण करता हुआ शक्ति कलश रथ यात्रा बुधवार को नगर में प्रवेश किया। सर्वप्रथम सरकारी बस स्टैंड पर मां गंगेश्वरी मंदिर पर टोली नायक विक्रांत भदोरिया व कपिल रैकवार का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसके बाद मां गायत्री शक्ति कलश एवं युग ऋषि पंडित श्रीरामशर्मा आचार्य एवं बंदनी माता भगवती देवी शर्मा की चरण पादुकाओं का सभी परिजनों ने पूजन अर्चन किया। श्री कपिल ने दो से 4 दिसंबर तक आयोजित होने वाले युग स्रजेता शिविर झांसी के लिए सभी युवाओं को निमंत्रण दिया। इसके बाद शक्ति कलश ज्ञानदीप स्कूल पहुंचा।

वहां विद्यालय की निदेशिका डॉ. रजनी यादव,पतंजलि योग पीठ के मंडल प्रभारी डॉक्टर पीएस राणा एवं अध्यापकों ने स्वागत किया। विद्यालय के युवाओं को राष्ट्र के लिए समर्पित होने के लिए आवाहन किया। इसके बाद गायत्री मंदिर स्टेट बैंक पर शशि चंदेल के महिला मंडल की बहनों ने पूजन अर्चन किया। यहां से सभी लोग गायत्री चेतना केंद्र पर पहुंचे। जिला समन्वयक विमल यादव फिरोजाबाद से ही शक्ति कलश के साथ सहयोग में चल रहे थे।

महिला मंडल की बहन सुनीता महामना, विमल चैहान, शशि प्रभा, अनीता यादव, ममता गुप्ता, नीलम तिवारी, निर्मला राठौर, सुरेश चंद्र यादव एवं महेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -