शिकोहाबाद: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सुमन प्रकाश मिश्रा का बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। जानकारी होते ही नगर के लोग उनके आवास पर एकत्रित हो गए। शव यात्रा उनके आवास से शमशान घाट आवगंगा तक गई। बारिश में भी बड़ी संख्या में लोग भीगते हुए शमशान घाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजिल दी।

मिश्रा के निधन की जानकारी होते ही ब्राह्मण समाज के अलावा नगर के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लोग उनके आवास पर पहुंचे और अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर सदर विधाकय मनीष असीजा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा भाजपा के नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, स्यवं सेवक के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -