फिरोजाबाद। खेलो इंडिया वूमेंस लीग-2023 का आयोजन साई एथलेटिक्स स्टेडियम लखनऊ में किया गया। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में फिरोजाबाद की नौ महिला खिलाडियों ने प्रतिभाग कर रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ऊंची कूद में नीरू ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं साधना, मनु, सलोनी, रौनक, विनीता को सत्वना पुरस्कार दिया। नीरू की इस जीत पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा के साथ कुमुद शर्मा, संध्या चतुर्वेदी, अभिषेक यादव, पूनम यादव, हरिशंकर, नरेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, काजोल आदि ने शुभकामनाएं दी।