फिरोजाबाद: महापौर ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था

-गणेश पंडालों एवं जैन मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। गणेश महोत्सव एवं पर्यूषण पर्व को दृष्टिगत रखते हुए महापौर ने निगम अधिकारियों संग शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने गणेश पंडाल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही रंगोली आदि बनवाने के निर्देश दिए।

महापौर कामिनी राठौर ने जेडएसओ संदीप भार्गव के संग शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गणेश पण्डालों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ रंगोली बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जैन मंदिरों में भी विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

महापौर ने नगर वासियों को गणेश उत्सव पर्व व पर्यूषण महापर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान जेडएसओ संदीप भार्गव, ब्रांड एम्बेसडर अनुपम शर्मा, पार्षद कायम सिंह शंखवार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -