फिरोजाबाद: महापौर ने निगम क्षेत्र में लगभग 42 लाख रू. के निर्माण कार्यो की रखी नींव

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्पना को साकार करने हुए शनिवार को नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने शहर के चार प्रमुख जगहों पर निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

महापौर ने सबसे पहले वार्ड नं. 02 नगला मिर्जा बड़ा में डा. सुरेश से कौशलेन्द्र मास्टर तक कच्ची गली में आर.सी.सी. नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इण्टरलॉकिंग द्वारा सड़क निर्माण कार्य भूमि पूजन कर किया गया। यह निर्माण कार्य लगभग छह लाख 43 हजार रू. से कराया जायेगा। इसी के साथ वार्ड नं. 8 बौधाश्रम में लगभग 12 लाख 86 हजार रू. सेे अम्बेडकर पार्क से भूरी सिंह प्रेस वाले के मकान तक क्षतिग्रस्त सड़क में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ हवन पूजन कर किया। वहीं वार्ड नं. 5 मो. अम्बेडकर पार्क में रामवीर तारबाबू तक बी.एम.डब्लू तक एवं अजय की दुकान से रघुवीर दरोगा के मकान तक क्षतिग्रस्त गली में सी.सी. द्वारा सडक सुधार निर्माण कार्य शुभारम्भ किया गया। यह निर्माण कार्य लगभग 12 लाख 14 हजार रू. से कराया जायेगा। वार्ड नं. 38 रहना में लगभग 11 लाख 21 हजार रू. से गिरीश से मुन्नालाल के मकान तक क्षतिग्रस्त मार्ग में नाली मरम्मत व सी.सी. द्वारा सड़क सुधार कार्य का शुभारम्भ श्रीफल फोड़कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं क्षेत्रिय लोग मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789