टूंडला: भागवत कथा में प्रवचन सुन भक्तगण हुए भाव विभोर

टूंडला। नगर के लक्ष्मी फार्म हाउस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कथा वाचक अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक अरविंद महाराज ने बताया कि धर्म का पालन हम सभी को करना चाहिए। जब तक धर्म है तब तक हम हैं। जिस घर में धर्म के आदर्श का पालन किया जाता है उस घर में लक्ष्मी का वास होता है। धर्म मानव जीवन का एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम इस लोक के साथ ही परलोक भी सुधार सकते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -