फिरोजाबाद: महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से निकलेगी भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छारबाग स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा। वहीं आठ मार्च को महाशिवरात्रि के दिन राधाकृष्ण मंदिर से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष कोमल शर्मा उर्फ सीटू, कोषाध्यक्ष इंजीनियर नितिन कुलश्रेष्ठ, मीडिया प्रभारी डॉ डी आर वर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायेगा। सात मार्च को प्रथम दिन प्रात दस बजे से हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया जाएगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

आठ मार्च महाशिवरात्रि के दिन प्रात 10 बजे से सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। शोभा यात्रा सदर बाजार, घंटाघर, बजरिया, चंद्रवार गेट, रामनगर, श्याम नगर होती हुई छारबाग स्थित स्वर्ग आश्रम मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न होगी। जहां आरती के बाद प्रसार वितरण किया जाएगा।

रात्रि में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहन सरिता दीदी द्वारा सत्संग प्रवचन होंगे, रात्रि में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कायक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। वार्ता के दौरान पंडित उमाशंकर शर्मा, छोटेलाल पंडित, दिनेश शर्मा, गोपाल गुप्ता, चंद्रभान सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789