फिरोजाबाद। शनिवार को दिगम्बर जैन गल्स इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को लोकतंत्र के महापर्व में अपने अभिभावकों और आासपास के लोगों को सात मई को वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई।
ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि हम सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। जाति-धर्म और लोभ से ऊपर उठकर अपने मत का प्रयोग करें। मतदान करने से एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। कॉलेज प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता वोट सर्वोपरि हैं। वोट के बिना लोकतंत्र अधूरा रहता है। इसलिए हर मतदाता को वोट डालकर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज पूरा करना चाहिए। लोकतंत्र ने यह अधिकार भी दिया है। आपका एक वोट देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में रेनू महेश्वरी, सुनीता, राखी उपाध्याय, आर्ची जैन, अंशुल आदि उपस्थित रहे।