फिरोजाबाद। मां जानकी फाउंडेशन द्वारा सीता नवमी के अवसर पर माॅ जानकी की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ गोपाल आश्रम से निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
माॅ जानकी शोभायात्रा का शुभारम्भ हरीओम शर्मा (रग्गी), अजीत अग्रवाल ने माॅ जानकी की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा गोपाल आश्रम से प्रारम्भ हुई, जो कि बौधाश्रम रोड, कोटला चुंगी, कोटला रोड बंबा बाईपास होते हुए मिश्रा बिल्डिंग मेटेरियल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान श्रीगणेश का डोला, उसके पीछे रथ पर विराजमान माॅ जानकी की भव्य झांकी रही। शोभायात्रा में माॅ के भजनों पर महिलाएं व युवतियों थिरकते हुए चल रही थी। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं माॅ जानकी की आरती उतारकर किया गया।
शोभायात्रा में संस्थापक व प्रबंधक पं. राजेश कुमार शर्मा (आर.के.फाइनेंस), सयोंजक, नाथूराम शर्मा, डी.डी.शर्मा. डाॅ कौशलेन्द्र मिश्रा, शोभायात्रा अध्यक्ष प्रेमबाबू मिश्रा, डा. अश्वनी शर्मा, ऋषिकांत भारद्वाज, पंकज शर्मा, कमलेश पाठक, मणिकांत पाठक, अखिलेश शर्मा, विवेक मिश्रा, ममता शर्मा, सीता शर्मा, अंकिता शर्मा के अलावा सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।