फिरोजाबाद।: जिलाधिकारी ने रपड़ी इको टूरिज्म पार्क का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं

-आधारभूत संरचनाओं को और मजबूत करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव रपड़ी में यमुना किनारे इको टूरिज्म पार्क की स्थापना की गई है। जनपद में स्थित यह स्थल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बिंदु है। इसलिए शासन प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है, इस स्थल को जनपद के पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए।

गुरूवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गांव रपड़ी में बने यमुना किनारे इको टूरिज्म पार्क का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि यहां पर सोलर लाइटों का प्रयोग किया जाए। पार्क में साफ-सफाई का समुचित व्यवस्थाएं की जाएं। इसके अलावा यहां पर और क्या-क्या नई चीज शामिल की जा सकती है, इस पर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां पर सड़क पूरी तरह से अच्छी हो, पानी के निकासी ड्रेनेज सिस्टम की यहां पर उत्तम व्यवस्था हो, सैलानियों के लिए नौकायन हेतु अतिरिक्त नाव की व्यवस्था की जाए, क्योंकि यहां पर अभी एक ही नौका है।

उन्होंने कहा सोलर लाइट जगह-जगह लगे हो, जिससे सैलानियों को यहां पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो, इसका प्रचार-प्रसार ज्यादा से ज्यादा कराया जाए। जिससे लोगों को इसके बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि यहां पर एक इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यहां पर पार्क से संबंधित एक शॉवनियर शॉप बनाई जाए, जिससे यहां से लोग इस पार्क के संबंध में जानकारी की प्राप्त कर सकें।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789