फिरोजाबाद: रामलीला महोत्सव में स्वरूपों की दी विदाई

फिरोजाबाद। तदर्थ प्रशासनिक सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में उत्तर भारत भारत की सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव में राधा कृष्ण मंदिर सदर बाजार में प्रभु श्री राम, माता जानकी, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के स्वरूपों के साथ अन्य रामलीला मंचन से जुड़े हुए सभी पात्रों, आचार्य, श्रगार व लीला कमेटी के सभी सदस्यों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी रामलीला के मंचन से जुड़े हुऐ पात्रों को उपहार भेंट कर विदाई की गई और ब्रह्मभोज का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, प्रबन्धन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्याम सिंह यादव, डॉ अमित गुप्ता (रक्तवीर), रामनरेश कटारा, पीके पाराशर, राकेश अग्रवाल, विजय कुशवाहा, अनूप झा, विनोद कुमार मम्मा, पं. वेद प्रकाश शास्त्री, गुड्डू मिश्रा, नीरज चतुर्वेदी, उपेन्द्र शर्मा बॉबी, शुभम मिश्रा, विजय उपाध्याय, वीनेश शर्मा, सतीश चंद्र प्रजापति, राहुल गुप्ता पालू, हिमांशु वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789