फिरोजाबाद। विधानसभा अध्यक्ष ने शहर के सदर विधायक मनीष असीजा को राज्यमंत्री दर्जे के पद पर स्थानीय निकायों की जांच समिति का चैयरमैन बनाया है। शहर की जनता ने उन्हे बधाई देते हुए कहा कि उन्होने पुनः एक बार फिर शहर का गौरव बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधायक मनीष असीजा को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है। विधानसभा लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्य मंत्री दर्जे युक्त स्थानीय निकायों (नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम) की जांच समिति के चेयरमैन का पदभार ग्रहण कराया। पूरे जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई। लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।