फिरोजाबाद। वार्ड नं. 29 नई आबादी टापाखुर्द प्रकाश नगर में पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम मेयर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षद विनाका देवी राठौर के संग 2900 मी. पी.वी.सी. पाइप डालने के कार्य का शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें की प्राप्त धनराशि 22 लाख 55 हजार रू. से कराया जायेगा। इस दौरान पार्षदपति गेंदालाल राठौर के अलावा क्षेत्रिय महिला-पुरूष मौजूद रहे।