फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा बंदरों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आर्य नगर में क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा की देखरेख में बंदर पकड़ो अभियान चलाया गया।
पार्षद विजय शर्मा ने बताया कि आज नगर निगम द्वारा आर्य नगर में बंदर पकड़ो अभियान चलाया गया। जो कि संतोष जनक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि मेरे वार्ड में कम से कम 2000 बंदर है। लेकिन केवल 15 बंदर पकड़े गये है। बंदर पकड़ने वाले फुरकान अल्वी ने कहा कि मेरे पास केवल 15 बंदरो को उठाने का ठेका मिला है। मेरा काम पूरा हो गया है।