Skip to content

फिरोजाबाद: एक करोड़ दस लाख रू. से वार्ड सं. 29 में होंगे विकास कार्य

-मेयर ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्यो का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे नगर निगम द्वरा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को मेयर नूतन राठौर ने वार्ड सं. 29 लगभग एक करोड़ दस लाख के सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से कराएं जायेंगे।

शुक्रवार मेयर नूतन राठौर ने सबसे पहले वार्ड सं. 29 कोटला रोड स्थित टापा खुर्द में लगभग 23 लाख रू. की धनराशि से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।। इसी वार्ड के मौहल्ना न्यू अम्बेडकर नगर में लगभग 19 लाख रू. की धनराशि से सडक निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया।

इसके अलावा श्रीराम कालोनी में लगभग 18 लाख 76 हजार रू. की धनराशि से सतेन्द्र ठाकुर के मकान से मोहर सिंह राठौर एवं सुरेश के मकान से खेतपाल के मकान तक कच्ची गलियों में आर.सी.सी नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ.लाॅ. द्वारा सडक निर्माण कार्य एवं इसी काॅलौनी में लगभग सात लाख रू. की धनराशि से चांदनी धाम मन्दिर वाली गली से लिंक सुरेन्द्र ओझा के मकान से बंटू एवं रमाशंकर के मकान तक कच्ची गलियों में आरसीसी नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इलाॅ द्वारा सडक निर्माण कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किया।

 

इसके अलावा 30 लाख 91 हजार रू. की धनराशि से कुतुकपुर चनौरा में ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन (एम.आर.एफ.) हेतु सडक निर्माण कार्य शुभारम्भ किया गया। इस दौरान अवर अभियन्तागण अमित कुमार, विभोर कुमार, पार्षद विनाका देवी राठौर, पार्षदपति गेंदालाल राठौर, संजय भारद्वाज, सुरेन्द्र ओझा, भारत सिंह वर्मा, कन्हैया तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *