Skip to content

फिरोजाबाद: व्यापार मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

फिरोजाबाद। व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक कृष्णा गार्डन जलेसर रोड पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्याक्ष कैलाश उपाध्याय ने व्यापारियों से संगठन को मजबूती पर जोर देते हुए कहां की संगठन की मजबूती संगठन को व्यापारियों के बीच में पहुंचाने पर होती है। प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा ने कहा कि फिरोजाबाद में एकमात्र व्यापार मंडल है। जो कि व्यापारियों की आवाज को जोरदार पूर्वक अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों की आवाज पहुंचाने का कार्य करता है। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल के नाम पर कि जा रही दलाली व सौदेबाजी की निंदा की है। व्यापारियों से ऐसे संगठनों से जागरूक होने का आह्वान किया। बैठक मे रमाशंकर दादा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 55 वें जन्मदिन पर उन्हें फूलं माला शॉल ब पगड़ी बांध कर स्वागत कर उनके दीर्घ आयु की प्रार्थना की है। इस दौरान दीपक अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परशुराम लालवानी, अर्जुन उपाध्याय, भानु उपाध्याय, राजपाल यादव, राजकुमार सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, सुभाष यादव, अंकुर अग्रवाल, गौरव जैन, विवेक कौशल, शुभम राजपूत, शुभम गुप्ता, दुष्यंत यादव, मनोज कटारिया, दीपक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रितेश वर्मा, नवीन उपाध्याय, मुन्नालाल गोला, सुभाष यादव, बबलू यादव, चंद्रभान गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *