शिकोहाबाद: अंग्रेजी क्विज प्रतियोगिता में निधि ने पाया प्रथम स्थान



शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रेफोसर के नेतृत्व में अंग्रेजी विभाग की बीए तथा एमए की छात्राओं के लिए अंग्रेजी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें निधि यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर गीता यादवेन्दु,अंग्रेजी विभागाध्यक्षा प्रो सीमारानी जैन और असिस्टेंट प्रोफेसर निधि तुलस्यान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंग्रेजी साहित्यकारों विलियम शेक्सपीयर, जॉन मिल्टन, विलियम वर्डसवर्थ, चार्ल्स लैंब, जॉन कीट्स जॉन ड्राइडन आदि प्रसिद्ध लेखकों के जीवन, रचनाओं एवं उनके योगदान पर प्रश्न पूछे गए।

इस अवसर पर प्राचार्या ने प्रतिभागी छात्राओं का मनोबल बढाते हुए कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी और प्रतिभाग से विषय सम्बन्धी ज्ञान में वृद्धि होती है। उपप्राचार्या प्रो शशिप्रभा तोमर ने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाऐं दीं। क्विज प्रतियोगिता में निधि यादव बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम, सुम्बुल एमए फाइनल ने द्वितीय तथा अंशिका चैहान बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में असि प्रोफेसर दर्शना कुमारी व संगीत विभागाध्यक्ष डॉ मोनिका सिंह रहीं। इस अवसर पर डॉ भावना दुबे का सराहनीय सहयोग रहा।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter