फिरोजाबाद। रविवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता) की एक विशाल महापंचायत नगला भाऊ स्थित अमन होटल पर आयोजित हुई। जिसमें भाकियू एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिंह सिकरवार ने हाशिम मंसूरी को फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गयी।
इस महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिंह सिकरवार ने कहा हमारा मुख्य उद्देश्य शिक्षा और समानता रहेगा। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों की बात सरकार तक पहुंचाना है। इसके लिये संघर्ष जारी रहेगा। किसान महापंचायत में उदयवीर सिंह यादव, राजेश सिसोदिया, बबलू कुमार, केडी सिंह, चंद्रमोहन चक्रवर्ती, देवेंद्र सिंह उर्फ देवू यादव, करण राठौर, चंदन यादव, राजीव यादव, डाॅ प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।