फिरोजाबाद: युवक को गोली मारने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़



-गोली लगने से हुआ घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हो रहे लड़ाई झगड़े में बीच बचाव करने के लिए पहुंचे युवक को आरोपी ने गोली मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गया था। गोली मारने वाले आरोपी से रविवार रात को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। उसके एक पैर में गोली लगी है।

शुक्रवार रात जलेसर रोड शांति नगर निवासी सोनू शंखवार के पड़ोस में ही यादव और वाल्मीकि समाज के युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। जानकारी पर सोनू भी झगड़ा देखने चला गया था। उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया था। तभी गुड्डा यादव ने अवैध हथियार से उसे गोली मार दी थी। गोली उसके सीने में फंसी थी। उसका आगरा में उपचार चल रहा है। मामले में उसके भाई दुर्गेश ने गुड्डा यादव और सैंकी यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में गठित टीम को मुख्य आरोपी गुड्डा यादव के नगला पान सहाय के पास होने की सूचना मिली थी।

सीओ सिटी अरुण कुमार चैरसिया के नेतृत्व थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिससे उसके पैर में गोली लगी और वह वहीं जमीन पर गिर गया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter