फिरोजाबाद: 33 केवीए लाइन में हुआ फाल्ट से केबिल जली, घंटों ठप रही विद्युत आपूर्ति
-पानी के लिए भटकते रहे लोग, इन्वर्टर हुए फेल
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी लोगो को विद्युत काटौती का सामना कर पड़ रहा है। शुक्रवार को प्रातः 10 बजें नगर निगम पर 33 केवी अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट होने से कई घंटे आपूर्ति ठप रही। आला अधिकारियों ने कर्मचारियों को भेजकर फाल्ट को ठीक कराया गया। जिससे आपूर्ति को सुचारू रूप चालू किया गया।
गांधी पार्क सबस्टेशन से जुड़ी नगर निगम पर 33 केवी की अंडर ग्रांउड लाइन में शुक्रवार को सुबह फाल्ट हो गया। जिससे केबिल पूरी जल गई थी। फाल्ट होने से कई मौहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बस स्टैंड फीडर, करबला, स्टेशन रोड, सदर बाजार, नई बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति फाल्ट होने से बंद रही। घरों, प्रतिष्ठानों पर लगे इन्वर्टर भी जबाब दे गए। लोग पानी के लिए इधर उधर भटकते रहें।
एसडीओ रसूलपुर व गांधी पार्क सुनील कुमार ने बताया कि नगर निगम के पास 33 केवीए की अंडर ग्राउंड में फाल्ट हो गया। जिसे ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया। फाल्ट ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू किया गया।