फिरोजाबाद। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पिछड़े वर्गों के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सौंपी गई है।
रामपाल सिंह यादव, जो कि आगरा, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। लंबे समय से सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से प्रदेशों में पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। इस नई भूमिका में वे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में पिछड़े वर्गों के हक और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए सरकार से संवाद करेंगे और संगठन की गतिविधियों को मजबूती देंगे।
उन्होंने कहा, मेरा उद्देश्य पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाना और उन्हें सामाजिक, आर्थिक, एवं शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है। उनकी नियुक्ति से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और इससे सामाजिक न्याय की मुहिम को और अधिक गति मिलेगी।