फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय में संग्राम 1857 साइकिल रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइकिल रैली उत्तर प्रदेश के उन-उन शहरों से गुजरेगी, जहां पर सर्वप्रथम आजादी की क्रांति का जय घोष हुआ था। इस रैली में संपूर्ण प्रदेश से 14 कैडेट्स चुने गए हैं। जिसमें दो कैडेट्स सीएल जैन महाविद्यालय के तरुण कुमार एवं बिन्नी चैधरी को चुना गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के पूर्व सचिव डॉ अनिल कुमार यादव, प्राचार्य प्रो. डाॅ वैभव जैन तथा एन.सी.सी अधिकारी डॉ अरुण कुमार यादव के द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर हुआ। रैली के प्रतिभागियों ने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि अंग्रेजों के आने से पहले 2000 वर्षों में भारत अनेक साम्राज्यों या छोटे राजघरानों द्वारा शासित किया जाता था। 24 अगस्त 1608 को गुजरात के सूरत में भारत आने के बाद से ईस्ट इंडिया कंपनी ने मसालों के व्यापारियों के रूप में अपने आप को स्थापित करना शुरू किया। फिर उनके द्वारा फैक्ट्रियां लगाई। फैक्ट्रीयों की सुरक्षा के लिए सैनिक टुकड़ी बनाई और फिर इनका शासन पूरे देश में फैल गया।
1855 के आसपास अंग्रेजी शासन के खिलाफ पूरे देश में रोष बढ़ने लगा। सैनिकों में भी आक्रोश बढ़ रहा था, उनके कार्यकलापों की वजह से इसी समय पी 53 नाम की नई राइफल आई। जिसमें गोली को मुंह से काटकर भरा जाता था। ऐसा माना जाता था की गोली पर गाय और सूअर की चर्बी से लेप होता था, जो भारतीय सैनिकों को मंजूर नहीं था। मार्च एक 1857 में मंगल पांडे ने इसी मसले पर अंग्रेजी अधिकारी पर हमला किया। जिसके लिए उनको फांसी दी गई। इस खबर से रोष और बढ़ा दिया और जगह-जगह पर विद्रोह होने लगे। बंगाल प्रांत की 74 में से 62 रेजीमेंटों ने विद्रोह कर दिया।
यह साइकिल रैली उत्तर प्रदेश के उन-उन शहरों से गुजरेगी। जहां पर सर्वप्रथम आजादी की क्रांति का जय घोष हुआ था। उत्तर प्रदेश निदेशालय के एनसीसी कैंडीडेट्स 1 जनवरी 2025 को मेरठ से 17 दिनों की यात्रा करेंगे। 1900 किलोमीटर की साइकिल यात्रा के दौरान टीम इन सभी शहरों से गुजरते हुए दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। यात्रा की समाप्ति प्रधानमंत्री द्वारा झंडी दिखाकर, गणतंत्र दिवस समारोह की श्रृंखला में एनसीसी डे के दौरान की जाएगी।
इस साइकिल रैली अध्यक्षता आगरा ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर एन.एस चारग सेना मेडल, कर्नल कृष्ण केशव सिंह, कर्नल अजय कुमार, सूबेदार मेजर शरत असवल, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह एवं अन्य कॉलेजों के एन.सी.सी अधिकारियों और सैनिक स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर अरुण कुमार यादव एन.सी.सी अधिकारी सी.एल. जैन कॉलेज द्वारा किया गया।