-वक्ताओं ने जीजाबाई एवं प्रभु श्रीराम के जीवन पर डाला प्रकाश
फिरोजाबाद। महिला सुरक्षा समिति के नेतृत्व में जीजाबाई जयंती एवं अयोध्या में प्रभ श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन मधुरिमा वशिष्ठ की अध्यक्षता में कमला नेहरू स्कूल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभु श्रीराम दरबार एवं जीजाबाई के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित विद्यार्थी ने कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान राम जैसा चरित्र अपनाना चाहिए। साथ ही कहा कि मां जीजाबाई ने हिंदू स्वराज का सपना देखा था। जिसको उनके बेटे शिवाजी ने पूरा किया।
रंजीत सिंह महानगर संयोजक ने कहा माता जीजाबाई एक कुशल घुड़सवार, रणनीतिकार, कूटनीतिज्ञ और तलवारबाज भी थीं। उनके इन्हीं गुणों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व को बहुआयामी बना दिया था और कुशाग्र बुद्धि भी। छत्रपति शिवाजी महाराज ने गोरिल्ला युद्ध की एक नई शैली शिवसूत्र विकसित की और पश्चिमी भारत में मुगलों को सीधी चुनौती देने लगे।
अंत में पूजा शर्मा ने सभी अतिथियों और छात्राओं से कहा कि मोबाइल से ध्यान हटाकर घर में परिवार के साथ, समाज की अच्छे बुरे पर चर्चा करनी चाहिए। इस दौरान अतुल यादव, नीलम, सुमित्रा, सुमित, पूजा जादौन, नंदू पंडित, रामवीर आदि मौजूद रहे।