शिकोहाबाद: अपर निदेशक नगरीय निकाय ने किया पालिका का निरीक्षण
-टचिंग ग्राउंड में कराये जा रहे कार्य को देखा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
शिकोहाबाद। अपर निदेशक नगरीय निकाय लखनऊ ने गुरुवार को नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। सवर्प्रथम वह टंचिंग ग्राउंड पहुंची और यहां पर कूड़ा निस्तारण के लिए लगाये जा रहे प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की धमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।
अपर निदेशक नगरीय निकाय लखनऊ ऋतु सुहास लखनऊ से गुरुवार दोपहर ढाई बजे के करीब नगर पालिका पहुंची। यहां आने के बाद उन्होंने सबसे पहले मैनपुरी रोड पर एमआरएफ (टचिंग ग्राउंड) हो हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था और ईओ सुरेंद्र प्रताप से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उनहोंने कहा कि कार्य समय से पूरा नहीं हो पाएगा। इस पर उन्होंने कार्यदाई संस्था और ईओ पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
उन्होंने नाला गैंग सफाई, कूड़ा निस्तारण की स्थिति को भी देखा। यहां भी कार्य की धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्य को शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह पालिका पहुंची जहां सभासदों से वार्ता की। उन्होंने सभासदों से नगर की साफ सफाई, जल निकासी सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने सभासदों से फीडवैक भी लिया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन रानी गुप्ता, ईओ सुरेंद्र प्रताप सहित अन्य पालिक के कर्मचारी उपस्थित रहे।