शिकोहाबाद: अक्षौहिणी नारायणी सनातनी सेना की कार्यकारिणी गठित



-संरक्षक ने सीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया

शिकोहाबाद। मां पीतांवरा धाम जाजूमई तिराहा मुस्तफाबाद रोड पर एक बैठक मां पीतांबरा धाम के महाराज आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अक्षौहिणी नारायणी सनातनी सेना का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही पूरी राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठित सभी पदाधिकारियों का आचार्य ने पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।

इस अवसर पर आचार्य सौरभ ने कहा कि सनातनियों पर कष्ट आ रहे हैं। लोग उन्हें धर्म पूछ कर मार रहे हैं। ऐसे में इस संगठन का मुख्य उद्देश्य सनातनियों की रक्षा करना है। संगठन के संरक्षक डॉ. योगेश यादव कुलाधिपति माइंड पावर विश्वविद्यालय भीम का ताल हैं। उन्होंने संगठन के पद पर एडवोकेट सीपी सिंह को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सीपी सिंह ने कहा कि देश के लिए अगर बलिदान देना पड़ा तो अक्षौणी नारायणी सनातनी सेना पीछे नहीं हटेगी। हमारे यहां कोई जांति-पांति की बात नहीं करेगा। हमारी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की है। इस अवसर पर सनातनी हिंदू भाइयों ने संकल्प लिया कि नारायमी सेना में रह कर अपने सनातनी भाईयों के लिए सदैव खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर सुनील यादव प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विवेक माधव राष्ट्रीय महासचिव, विकास यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, डॉक्टर जितेंद्र यादव संगठन मंत्री, योगेश यादव प्रदेश अध्यक्ष, सुनील प्रदेश सचिव, गौरव यादव मंडल उपाध्यक्ष, अनिल जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter