शिकोहाबाद: 27 साल बाद सत्ता में आई है सात माह में चली जायेगी भाजपा सरकार-रामगोपाल

शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शनिवार को एक शादी समारोह में भाग लेने शिकोहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान इलैक्शन कमीशन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 27 साल के बाद भाजपा दिल्ली में सत्ता में आई है, उन्हें ज्यादा खुशी नहीं जतानी चाहिए। सात माह में भाजपा की सरकार चली जायेगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा को जिताने में लगी हुई थी।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि दिल्ली में जीत पर सपा सरकार को पहले से आभास था। इलैक्शन कमीशन शून्य हो गया था। हम लोगों ने लोकसभा में इलैक्शन कमीशन का कफन डाल दिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सत्ता का दुरुपयोग करके चीटिंग की जा रही है। अगर इलैक्शन कमीशन संज्ञान लेता तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। पुलिस के जरिये किसी को भी खदेड़ा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को इस जीत से ज्यादा प्रसन्न नहीं होनी चाहिए। 27 साल बाद उनकी सरकार बनी है। भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी थी। सत्ता का दुरुपयोग किया था। कुंभ पर प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि मीडिया में हिम्मत नहीं है कि वह सच्चाई दिखा सके और बता सके। कौन दिखा सकता है कि गंगा में लासे तैर रही हैं।