शिकोहाबाद: भारत ने पहलगांव हमले का बदला लिया, नौ आतंकी अड्डे किए तवाह, पूर्व सैनिकों ने की सराहना



-पूर्व सैनिकों ने भारतीय वायुसेना और थल सेना के जवानों की सराहना
-जरूरतपड़ी तो वह निःशुल्क सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से हैं तैयार

शिकोहाबाद। पहलगांव हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर उसके यहां बने नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर लिया है। इसमें पाकिस्तान में रह रहे लगभग 100 आतंकी मारे गये हैं। जिसके बाद देश में खुशी की लहर है। भारत की इस जीत पर पूर्व सैनिकों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर भारत सरकार उन्हें दोवारा मौका देती है तो वह देश की सेवा के लिए निःशुल्क सेवा देने को तैयार हैं।

पहलगांव घटना के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में 100 किलो मीटर तक अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान की सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर हमला का बदला लेने के लिए भारत के 15 शहरों पर बुधवार की रात हमला करने का प्रयास किया था। जिसे हमारी फौज ने उसके प्रयासों को नाकाम कर दिया। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य प्रोक्सीवार शुरू हो गया है। भारत के द्वारा किये गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूर्व फौजियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

1971 में लड़ाई पाकिस्तान से लडी थी

-मैनपुरी रोड लकी गेस्ट हाउस के समीप निवासी हवलदार दलवीर सिंह ने 1971 भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में लड़ाई लड़ी थी। दबरई सोल्जर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। संग्राम मेडल जी कश्मीर मैडल सहित नो मैडल है, वह लड़ने को तैयार हैं।

-हवालदार ध्रुव जीत निवासी रहचटी का कहना है कि पकिसातन कभी हिंदुस्तान का मुकाबला नहीं कर सकता है। यह जान बूझ कर आतंकवादी को यहां भेज देते है। हमारी सेना इसलिए जवाब नही दे पाती की यह जनता के बीच में घुस जाते है। आमने सामने से हमला नही करते।

-हवलदार वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिसातन को सबक सिखाना चाहिए। हम अभी भी लड़ने को तैयार है। पाकिस्तान उग्रवादियों का सहारा ले रहा है। उसमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वह भारत से सीधा युद्ध लड़ सके।

-सूबेदार रविंद्र सिंह ने बताया कि पहलें मुठभेड़ होती थी। अब हथियारो से लड़ाई है। समय समय पर अहसाह कराना चहीए। हम चाहते हैं, कि अगर हमे सरकार लड़नेकी इजाजत दे तचो हम युद्ध में लड़ने के लिए तैयार हैं।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1568