शिकोहाबाद: धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

-रंग गुलाल उढ़ा और गूंजे खाटू श्याम के जयकारे

शिकोहाबाद। श्री श्याम सखा परिवार के तत्वावधान में सोमवार को खाटू श्याम की निशान यात्रा एटा रोड स्थित चैमुखी महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के बाबा के भक्त उपस्थित रहे। निशान यात्रा एटा तिराहा, कटरा बाजार, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा, बड़ा बाजार हहु श्री सर्वेश्वर नाथ मंदिर बड़ा बाजार पर समाप्त हुई। मार्ग में लोगों ने निशान यात्रा का जोशीला स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम सखा परिवार के अध्यक्ष रवि वंसल खाटू श्याम की आरती उतार कर किया। इसके बाद यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यात्रा चैमुखी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा होते हुए बड़ा बाजार स्थित श्री सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। निशान यत्रा में 751 निशान शामिल हुए। यात्रा से पूर्व सभी निशानों की पूजा आरती करके दोपहर को सभी को निशान वितरित किये गये। इसके बाद रात में यहां पर बाबा की मेंहदी का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में होगा।

सभी भक्तों ने निशान को बाबा को समर्पित किया। निशान यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। पूरे बाजार में श्याम सखा परिवार के सदस्य अबीर गुलाल उढ़ाते हुए चल रहे थे। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, खाटू श्याम की जय के गगनभेदी जयकारों से पूरा बाजार गुंजायमान हो रहा था। सभी लोग निशान को हाथ में लेकर धार्मिक ध्वनि से थिरकते हुए चल रहे थे। कटरा बाजार में पावनी स्वीट्स एवं बेकरी पर शनि भक्तों द्वारा निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया एवं प्रसाद वितरण किया। 

इस अवसर पर रवि वंसल, अश्वनी ठाकुर, संजीव लाला, अमन बंसल, मनीष अग्रवाल, गोरांग अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, मनु अग्रवाल, सुनील पथरिया, संजय अग्रवाल, गगन तोमर, मयंक, चिराग बंसल सहित हजारो की संख्या मे प्रेमी साथ चल रहे थे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 223

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *