-पालिका ने 100 चादर और 100 रजाई खरीदीं
शिकोहाबाद। शनिवार देर रात पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता ने नगर में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए प्रभारी रैन बसेरा को निर्देश दिए।
पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता ने बताया कि पालिका ने 100 चादर और 100 रजाई खरीदी हैं। जो हर दो दिन बाद बदली जाएगी। किसी भी चादर की धुलाई नहीं होगी। उसमें रोकने वाले लोगों को ऐसा महसूस होगा के हर रोज नई चादर और नई रजाई उनको उड़ाने के लिए मिल रही है। इसकी व्यवस्था नगर पालिका ने की है। जिसका निरीक्षण देर रात अध्यक्ष रानी गुप्ता ने किया। अध्यक्ष ने नगर पालिका में बने रैन बसेरा, लेबर कॉलोनी और बस स्टैंड पर बने रैने बसेरा का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि इसमें रुकने वाले किसी भी बेसहारा, मजबूर और जरूरतमंद को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। हर रैन बसेरा में गैस का हीटर और बाहर अलाव की व्यवस्था की गई है। जो शीत लहर चलने तक जारी रहेगी। इस अवसर पर उनके साथ चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, प्रभारी रैन बसेरा एफएसआई कुलदीप सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।