शिकोहाबाद। शीत लहर चलने से जरूरतमंद, लाचार और बेसहारा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग खुले आसमान के नीचे सर्द रात गुजारने को मजबूर हैं। एसे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पालिका ने कई स्थानों पर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था की है, जिससे लोग रात आग के सहारे व्यतीत कर सकें।
पालिका द्वारा नगर के कई प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों पर पालिका ने पहले अलाव जलाना शुरू कराया है। जिससे ज्यादा संख्या में लोग इसका लाभ उठा सकें। पालिका जिन जगह अलाव जलवाये जा रहे हैं उनमें मैनपुरी चौराहों, एटा चौराहों, सुभाष तिराहा, स्टेट बैंक चौराहों, बस स्टैंड सहित छह स्थान चयनित किये हैं।
इन सभी स्थानों पर पालिका ने एक कुंतल लकड़ी प्रत्येक अलाव पर डलवा दी है। सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए पालिका ने अभी 100 कुंतल लकड़ी खरीदी है। जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी और शीत लहर से बचाया जा सके। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति शीत लहर और ठंड से ना मरे। इसके लिए पालिका पूरी व्यवस्था करने में जुटी हुई है।