शिकोहाबाद। गार्डेनिया इंटर कॉलेज का पांच दिवसीय खेल महोत्सव का समापन सोमवार को गार्डेनिया के खेल मैदान इटौली रोड पर संपन्न हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। बाद में विजयी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह यादव ने मुख्य अतिथि नेशनल महाविद्यालय भोगांव मैनपुरी के पूर्व प्राचार्य डॉ. अजब सिंह यादव और एके कॉलेज के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष संजय यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विपनेश कुमार ने माल्यापर्ण एवं शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद अतिथियों ने विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड,मेडल एवं प्रसशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब खेलों में भी अच्छे अवसर मिल रहे हैं। खेलों की तैयारी करके अपने और अपने परिवार का नाम रोशन किया जा सकता है। खेल पढ़ाई के साथ शारीर को स्वस्थ बनाने में भी बहुत सहायक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं के अलावा समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।