फिरोजाबाद: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक पोस्टर



फिरोजाबाद। एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के पंच दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाने के लिए कक्षा 12 के विद्यार्थियों के मध्य राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दीक्षा, दीपिका, खुशी यादव, नीशू, शिवानी, ईशू, रोहित कुमार, सचिन, सुमित, विराट यादव, यश शर्मा ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आकर्षक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण पोस्टर प्रदर्शित करके अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के बनाए आकर्षक पोस्टरों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 388