शिकोहाबाद: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा दो की मत्यु

-कार में धक्का लगाते समय अज्ञात ट्रक ने कुचल ड़ाला, कोहराम
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 51 पर मंगलवार रात तीन बजे के करीब जयपुर से इटावा जा रहे दो लोगों को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार खराब हो गई। चालक और बेटी की चैथी चलाने जा रहे पिता कार को पीछे से धक्का लगा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीत्कार मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिये।
जयपुर के लोनियाबाद निवासी 40 वर्षीय रामेश्वर अपने 17 वर्षीय बेटे विक्रम व 15 वर्षीय बेटी नेहा व पड़ोसी 18 वर्षीय आकाश और रिश्तेदार 32 वर्षीय संजीव शर्मा के साथ इटावा बेटी की चैथी चलाने जा रहे थे। गाड़ी को चालक धर्मेंद्र चला रहा था। जब कार नसीरपुर थाना क्षेत्र के 51 माइल स्टोन के समीप पहुंची, अचानक कार खराब हो गई। कार से सभी लोग उतर कर उसमें धक्का लगाने लगे। तभी एक अज्ञात ट्रक ने बस को ओवरटेक करते समय कार में धक्का लगे रहे लोगों को रौंद दिया।
इस घटना में गाड़ी चालक धर्मेंद्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि रामेश्वर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भिजवा दिया। हादसे की जानकारी होते ही बसगवां गांव में भी उसकी पुत्री की ससुराल में भी कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रामेश्वर एक प्राइवेट कंपनी में एडवरटाइजमेंट (बैनर लगाने का कार्य) करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये।
परचून दुकानदार को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
फिरोजाबाद। परचून की दुकान का सामान लेने के लिए जा रहे दुकानदार को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक 6 भाइयों में सबसे छोटा था।
थाना अरांव क्षेत्र के गांव अजमाबाद निवासी 22 वर्षीय जाकिर हुसैन पुत्र दाऊद गांव में ही परचून की दुकान करता था। परिजनों ने बताया कि वह बाइक द्वारा दुकान का सामान लेने के लिए शिकोहाबाद जा रहा था। जैसे ही वह शिकोहाबाद के समीप पहुंचा। तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका रोकृरोकर बुरा हाल था। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था और गांव में ही परचून की दुकान करता था। इंस्पेक्टर शिकोहाबाद का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।