फिरोजाबाद: गौ माता की सेवा से प्राणी मात्र की सात पीढ़ियों का उद्धार हो जाता हैः कथा व्यास

फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम में चल रहे वेद लक्षणा गौ महिमा महोत्सव में कार्यक्रम के चैथे दिन कथा व्यास रसराज दास महाराज ने कहा कि गाय सनातन धर्म का मूल है यदि गाय सुरक्षित, संरक्षित रहेगी तभी हमारा देश सुरक्षित रहेगा।
कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य को गौ माता की सेवा और आदर करना चाहिए। हमें अपने परिवार में बच्चों को ऐसे संस्कार देने चाहिए कि सभी गौ सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित रहें। गौ माता की सेवा से प्राणी मात्र की सात पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है। सनातनी बंधुओं को गाय की सेवा और संरक्षण से जुड़ना चाहिए। प्रत्येक हिंदू परिवार में गौ ग्रास के साथ गौशालाओं के नाम का दान भी निकालना चाहिए। जो लोग गाय को छोड़ देते हैं, उन्हें जीवन में श्राप का भागी बनना पड़ता है।
कथा में श्रीकृष्ण जन्म की कथा का मनोहारी वर्णन करते हुए कि कहा पृथ्वी पर भक्तों के संकट दूर करने के लिए भगवान किसी न किसी रूप में हमेशा जन्म लेते रहें। भगवान कृष्ण ने भी जगत के कल्याण के लिए जन्म लिया। कामता प्रसाद गुप्ता, उषा गुप्ता, यज्ञपति मनोज अग्रवाल व मंजू अग्रवाल, गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, डॉ प्रमोद, धर्मेंद्र, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, प्रमोद मिश्रा, निशांत मिश्रा, सत्यवीर गुप्ता, राजीव पालीवाल, पवन गुप्ता, अजय अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, सचिन जैन, अजय कुमार उपाध्याय, राजेश दुबे, कल्पना शर्मा, पूनम शर्मा पार्षद, मधुरिमा वशिष्ठ, नीतू शर्मा, प्रीति गुप्ता, गुंजन दीक्षित, निर्मला शर्मा आदि मौजूद रहे।