फिरोजाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। गांधी पार्क स्थित बापू की प्रतिमा पर कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई भी नहीं कराई गई। जिससे कांग्रेसजनों में रोष व्याप्त है। राष्ट्रपिता देश की धरोवर है। श्रद्धांजलि देने वालों में मनोज भटेले, यश दुबे, संत कुमार, शोएब अंसारी, मानसिंह दिवाकर, खजांची दिवाकर, रामकुमार रावत, मुन्ना, चंद्रकांत यादव, विपिन चैहान, रोहित यादव, रुचि, साक्षी, शिल्पी, अजय, धीरज आदि उपस्थित थे।