टूंडला। बृहस्पतिवार को एटा रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कैंप कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नेताजी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन पर प्रकाश डाला व कैसे उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाया ।भारत ही नहीं अन्य देशों में भी आजाद हिंद फौज के पराक्रम को दिखाया। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा टूंडला सुभाष चैराहे स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहसिक कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम में टूंडला नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह,शिव शंकर शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिन जैन, शशांक प्रताप सिंह, अनंत प्रताप सिंह, दीपक ठैनुआ, गौरव सिसोदिया, विनोद बाबू, विष्णु तिवारी, मुकेश धामा, राजन निषाद, गिरवर निषाद, सुनील चैहान, सुनील पाठक, विकास वाल्मीकि, गुड्डा दीक्षित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी श्रृंखला में टूंडला विधानसभा के नारखी मंडल में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला मीडिया संयोजक अमित गुप्ता, गोपाल कृष्ण द्वारा सिरसागंज में जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह, कॉपरेटिव चेयरमैन अतुल प्रताप सिंह, सिरसागंज नगर पालिका अध्यक्ष रंजना सिंह, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ,विधानसभा जसराना में पूर्व विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी एवं संध्या लोधी, राजेश चैहान, सुरेंद्र सावन झा, इंजीनियर राजीव राजपूत, पूरन लोधी,आदि कार्यकर्ताओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।