फिरोजाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अटल स्मृति से जुड़े एवं उनके साथ कार्य करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र शर्मा का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल जन्म शताब्दी वर्ष अभियान श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस 25 दिसंबर 2024 से 25 दिसंबर 2025 तक चलाया जायेगा। इसी श्रृंखला में अटल जन्म शताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा अटल जी के व्यक्तित्व, कृतिव्य पर हमारे जिले में जो भी लेख व पुस्तकें लिखी गयी है। उनके लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। अटल जी के संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतीकरण होगा।
अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान के अटल जी के साथ साझा किया किसी क्षण की स्मृति या तो कागजी मध्य पेपर कटिंग, किताब दिया गया ऑटोग्राफ या अन्य कोई भी कार्य जो अंतर्गत अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन व सम्मान किया गया। आज अटल जी के साथ कार्य करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र शर्मा का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम संयोजक रामनरेश कटारा, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, महेंद्र द्विवेदी, राधवेंद्र टैनी आदि।