फिरोजाबाद: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विप्र बंधुओं ने किया रक्तदान

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर जिला चिकित्सालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पांच विप्र बंधुओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन ब्राह्मण महासभा के युवा जिलाध्यक्ष पंडित गोपाल दुबे के नेतृत्व में किया। सर्वप्रथम संदीप तिवारी, शोभायात्रा अध्यक्ष तरुण उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष गोपाल दुबे, यश दुबे, अमित शर्मा ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एवं डॉ विवेक दुबे ने की।
इस दौरानं महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश वशिष्ठ, पंडित दिनेश वशिष्ठ, पंडित विकास दुबे, महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा गुड्डा, राघवेंद्र शर्मा टैनी, अरुण शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ कान्हा, अनुराग राष्ट्रवादी, कृष्णकांत वशिष्ठ, अमित उपाध्याय, अश्वनी शर्मा आदि विप्र बंधु मौजूद रहे।