फिरोजाबाद: नवरात्रि के प्रथम दिन माॅ शैलपुत्री की हुई पूजा अर्चना

-मंगला दर्शन को देवी मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
फिरोजाबाद। मां आदि शक्ति के प्रथम रूप शैलपुत्री के दर्शनों के लिए रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्रि के पहले दिन पूरा शहर मातारानी की भक्ति में रंगा नजर आया। श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी सहित प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से देर शाम तक भक्तों भीड़ रही।
रामलीला मैदान स्थित श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर सुबह चार बजे मंगला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु हाथों में पूजा थाली, दीपक और प्रसाद लेकर मातारानी के दर्शनों को पहुंचे। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में पहुंची। घरों में घट स्थापना की गई। उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर सुबह चार बजे मंगला दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ कराया गया। वहीं भक्तों की भीड़ को देखते मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये। जिससे किसी प्रकार की भगदड़ आदि की समस्या पैदा न हो। वहीं मंदिर के बाहर भारी मात्रा पुलिस बल तैनात रहा। कैला देवी मंदिर परिसर में महिला पुलिस कर्मी की व्यवस्था संभालती दिखाई दियां।