फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि पाने वाले युवा हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। शासन की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रतिभाशाली महिलाओं को शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर फिरोजाबाद क्लब प्रांगण में विकास एवं विरासत के पथ पर उत्तर प्रदेश थीम के तहत आयोजन किया गया। शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की स्टाल लगाई गई। इसमें कृषि, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए विभिन्न उत्पादों की स्टालों का अतिथियों ने निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त ऋषिराज, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के साथ अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ से प्रसारित महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। उप राष्ट्रपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल का संबोधन लाइव दिखाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि पाने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया।

सर्वप्रथम उद्योग क्षेत्र में राकेश गुप्ता, सुनीता वर्मा, दरवारी लाल कुशवाह, शैलेंद्र कुमार, प्रवीन अग्रवाल, दीपांश, दीपक कुमार, ममता देवी, अर्पित गुप्ता और चरण सिंह तथा कृषि के अन्तर्गत उमा सारस्वत, चरण सिंह, यशपाल सिंह, फूल सिंह, माटी कला क्षेत्र में राकेश कुमार, खेल के क्षेत्र में सुनैना गौला फेंक, देवांश लंबी कूद में, डौली हेमर थ्रो, एनआरएलएम में सर्वाधिक खाते खुलवाने पर पूनम अग्रवाल तथा बिजली सखी लक्ष्मी देवी, डॉली कुशवाह, प्रियंका यादव को विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। जबकि शैलजा देवी को उत्कृष्ट ऑगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में सम्मानित किया।

डीेएम रमेश रंजन ने कहा उत्तर प्रदेश सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहित सभी क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों हासिल कर रहा है। युवा आज सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर है। शासन और प्रशासन अपने संकल्पों के साथ प्रदेश को नित्य नई ऊंचाईयां देने हेतु कृत संकल्पित है। युवा उद्यमी योजना लांच की गई है। योजनानुसार यहां के युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऋण वितरति किए जाएंगे।

इस दौरान डीडी कृषि एसपी सिंह, डीडीओ आरपी राम, पीडी सुभाषचंद्र त्रिपाठी, बीएसए आशीष पांडेय, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 196

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!