फिरोजाबाद: घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या



-नीम के पेड़ पर लटका मिला शव, चार बच्चों का पिता था मृतक

फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र में चार बच्चों के पिता ने घरेलू विवाद में नीम के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने का आदी था और चार बच्चों का पिता था। मृतक अहमदाबाद गुजरात में सिलाई का काम करता था और होली के त्योहार पर घर आया था।

गांव पिलख्तर फतेह निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल पुत्र रामप्रकाश अहमदाबाद में सिलाई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि होली के त्योहार पर वह घर आए थे। उसके बाद काम पर वापस नहीं गए। वह आए दिन शराब पीते थे। शुक्रवार को उनका शव घर के अंदर ही पीम के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह शराब पीकर आए दिन झगड़ा करते थे। वह चार बच्चों दो बेटे और दो बेटियों के पिता थे। इंस्पेक्टर गीतम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583