फिरोजाबाद: उ.प्र. युवा व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बने अजीत लहरी



-व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने युवा व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन कर सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये।

महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आज व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है। जो कि व्यापारियों के बीच रहकर, उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने उ.प्र. युवा व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन करते नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

जिसमें अजीत लहरी को संघर्ष मोर्चा का महानगर अध्यक्ष, शिवम बंसल, अभिषेक शुक्ला को महामंत्री, प्रतीक झिंदल को कोषाध्यक्ष, रजनीश सिंह, राजू भारद्वाज, मो. महताश, मो. जीशान, रवि शर्मा, सुमित यादव, अभिषेक यादव, किशन शर्मा भोला, ललित कुमार को उपाध्यक्ष, मनोज गोस्वामी, रोहित जैन को संगठन मंत्री बनाया गया है। साथ ही संघर्ष मोर्चा के महानगर अध्यक्ष को 15 दिन के अंदर 31 व्यापारियों की कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए

सभी नवनियुक्त युवा व्यापार संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान रामबाबू झा, विकास लहरी, राकेश बाबू शर्मा, मनोज कुमार, जयकिशन शर्मा, आशीष अग्रवाल, चंचल गोयल, अर्जेश उपाध्याय, सुभाष यादव, हरीशंकर अग्रवाल, अनिल गुप्ता अमीना, जाकिर पहलवान, रमाशंकर दादा, नवीन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter