फिरोजाबाद: 11 से 25 जनवरी तक जिले में संविधान गौरव अभियान का होगा आयोजन

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की संयुक्त कार्यशाला जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संविधान गौरव अभियान की तैयारियों लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की शान है, संविधान हमारा अभिमान हैं। इस अभियान के तहत संविधान को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को जनता के सामने लाने का कार्य भाजपा के पधिकारियों व कार्यकर्ता करेंगे। संविधान का सम्मान भाजपा की पहचान है और भाजपा का हर कार्यकर्ता इसके लिए संकल्पित है।

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के पहल पर देशभर में 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को उजागर करना और उनके जीवन के मूल्यों को जनता तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश के साथ-साथ फिरोजाबाद के प्रत्येक बूथ स्तर पर भी किया जाएगा।

इस दौरान ओमप्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, अरविंद पचैरी, डॉ रामकैलाश यादव, सुनील शर्मा, सतीश यादव, शिवमोहन श्रोतीय, सुरेंद्र राठौर, कन्हैया लाल गुप्ता, डॉ सत्य पाल सिंह राजपूत, डॉ अमित गुप्ता, राजीव गुप्ता, केके शर्मा, कमलेश राजपूत, मायादेवी सागर, सतीश बघेल, सुशील चक, शैलेंद्र सिंह, सत्य पाल सिंह चैहान, अनार सिंह कुशवाहा, केके गांधी, राकेश गौतम, रामनरेश कटारा, श्रीनिवास शर्मा, विजय सिंह, हनुमंत सिंह बघेल, डॉ उम्मेद सिंह राजपूत, उदय सिंह, सुरेंद्र सावन झा, कैलाश ओझा, राजकुमार छिब्बर समस्त सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण व मण्डल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

 

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!