फिरोजाबाद: संस्कार भारती 26 जनवरी को करेंगी भारत माता का पूजन

-भारत माता पूजन के दौरान होंगी देशभक्ति प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारत माता पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक फिरोजाबाद क्लब में आयोजित की गई।

संस्कार भारती महानगर की बैठक में भारत माता पूजन कार्यक्रम 26 जनवरी को दोपहर दो बजे से गांधी पार्क स्थित भारतमाता पार्क में करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए संस्था के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह को संयोजक, दीपक गुप्ता उर्फ कालू मीडिया प्रभारी एवं मयंक सारस्वत को बनाया गया हैं।

इस मौके पर भारत माता पूजन कार्यक्रम के संयोजक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि इस बार भारत माता पूजन कार्यक्रम को दिव्य और भव्यता के साथ किया जाएगा। जिसमें तमाम कलाकारो द्वारा जैसे कि गायन, नाट्य, नृत्य के साथ-साथ साहित्यकारों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति प्रस्तुतियां दी जाएगी। जो भी कलाकार भारत माता पूजन कार्यक्रम में देशभक्ति प्रस्तुतियां देंगे। उनका संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया जाएगा।

बैठक के दौरान संस्था के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, महामंत्री प्रवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र बंसल, ब्रजप्रांत के मंत्री उद्देश्य तिवारी, शिवकांत पलिया, संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल सेवा सदन, विकास चंद्र बंसल, उमेश गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, संजीव जैन विकी, राकेश मित्तल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मयंक सारस्वत, पवन, रमेश चंद्र बंसल, रविंद्र कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!