फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा की बैठक में संरक्षक मंडल के विस्तार पर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की एक बैठक कार्यालय परशुराम शिविर रामलीला मैदान में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य संरक्षक रविंद्र लाल तिवारी ने संरक्षक मंडल के विस्तार पर चर्चा की।

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आजीवन सदस्यता का कार्य जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा किया जा रहा है। जिसमें लगभग 104 आजीवन सदस्य बनाए जा रहे हैं, आगे चलकर परशुराम शिविर पर निर्माण कार्य भी होना है तथा नई कमेटियों का गठन होना है। बैठक में 21 नये संरक्षण मंडल के सदस्यों की नियुक्ति की गई।

बैठक में पवन उपाध्याय, प्रभाकर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, प्रभास्कर राय, उग्रसेन पांडे, लक्ष्मण तिवारी, राजेश कुमार तिवारी, शिवकुमार शर्मा (एडवोकेट), मनीष द्विवेदी, संजय शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विनयकांत भारद्वाज, संजय शर्मा, सतीश शास्त्री, प्रदीप कौशिक, भरत तिवारी, उमेश शर्मा, ओम शर्मा, अशोक कुमार शुक्ला, राकेश राजोरिया आदि मौजूद रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 196

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!