फिरोजाबाद: भाकियू एकता की किसान महापंचायत 19 को

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन एकता की एक विशाल किसान महापंचायत 19 जनवरी को नगला भाऊ स्थित अमन होटल में आयोजित की जायेगी। जिसमें संगठन का विस्तार किया जायेगा।

भारतीय किसान यूनियन एकता के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिंह सिकरवार ने कहा है कि हमारे देश के किसानो की स्थिति बहुत ही दयनीय है। देश में जब तक हमारा किसान और हमारा जवान खुशहाल नहीं होगा, तब तक हमारा देश तरक्की के रास्ते पर नहीं पहुंचेगा। वर्तमान परिस्थितियों में हमारे देश की सरकार किसानो के हित में कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि देश के किसानो ने अपने प्राणों की आहुति देकर अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

लेकिन अभी तक सरकार के कानों में जू तक नहीं रेगी। जबकि हमारे कई किसान संगठन अपनी मांग को लेकर सैकड़ो बार केंद्र और राज्य सरकारों को अवगत करा चुके हैं कि देश में राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाए और किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए। अन्य मांग को लेकर पुन भारतीय किसान यूनियन एकता का गठन किया जा रहा है। हमारा संगठन भारत के किसानों के हितों में और उनके मान सम्मान की लड़ाई लड़ेगा। केंद्र एवं राज्य सरकारों से उनके हक अधिकारों को दिलाने का काम करेगा।

साथ ही कहा कि विशाल किसान महापंचायत का आयोजन 19 जनवरी को नगला भाऊ स्थित अमन होटल में किया जायेगा। साथ ही संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी। वार्ता के दौरान उदयवीर सिंह यादव, राजेश सिसोदिया, मोहम्मद हाशिम मंसूरी, बबलू कुमार, केडी सिंह, चंद्रमोहन चक्रवर्ती, देवेंद्र सिंह उर्फ देवू यादव, करण राठौर, चंदन यादव, राजीव यादव, डाॅ प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!