फिरोजाबाद: नगर खेल कुम्भ का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन



फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रजप्रांत द्वारा नगर खेल कुम्भ का पुरस्कार वितरण समारोह जीडी गोइन्का पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 630 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा ज्ञान दायनी माँ सरस्वती व युवाओ के प्रेणाश्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवीचरन अग्रवाल ने कहा की फिरोजाबाद जनपद के युवाओं में उत्कृष्ट क्षमता विद्यमान है, एबीवीपी का भारतीय खेलो का बढ़ावा देने हेतु इस कार्यक्रम प्रयास अत्यंत सराहनीय है। हमारे युवाओ को ऐसे कार्यक्रमो में निरंतर प्रतिभाग करना चाहिए।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय खेलो भारत सयोंजक आशुतोष प्रताप सिंह ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा जब पूरा विश्व खाने और कपड़ो के लिए संघर्ष कर रहा था, उस वक्त सम्पूर्ण भारत वर्ष में ओलम्पिक खेलो का अयोजन किया गया था। 776 ईसा पूर्व से 393 ईसापूर्व तक भारत मे ओलम्पिक खेलो का आयोजन किया गया था। हमारे यह खेलो को षडयंत्र पूर्वक मूर्ति पूजा वाला खेल बता कर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

कार्यक्रम अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने कहा खेल विद्यार्थी के शारीरिक, मानसिक सम्पूर्ण विकास में अत्यंत सहायक होता है, हम सभी को किसी न किसी एक खेल को जरूर खेलना चाहिए, जो कि स्वस्थ मन स्वस्थ मस्तिष्क बनाये रखने में सहायक रहता है। विशिष्ट अतिथि महापौर कामिनी राठौर ने कहा सभी खेलो में हमारा देश निरन्तर उन्नति कर रहा है, जनपद के युवा प्रयास करे देश की उन्नति में खेलो के माध्यम से भूमिका सुनिचित हो जनपद के भी गौरव बढ़ाये। प्रांत उपाध्यक्ष तेजवंत ने कहा कि अभाविप ब्रज प्रांत ने 17 से 21 जनवरी को प्रांत भर की 90 से अधिक इकाइयों में इसी प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किये गए है।

इस दौरान जीडी गोइन्का पब्लिक स्कूल के निर्देशक अशेषदीप सिंह, अचिंत्य मिश्रा, विभाग सह प्रमुख डॉ नितिन मिश्र, विभाग संगठन मंत्री आकाश राठौड़, विभाग सह सयोंजक महिमा अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष डॉ पंकज मिश्र, जिला खेलो भारत सयोंजक सौरभ राठौर, प्रांत सह सोशल मीडिया सयोजक व कार्यक्रम सयोंजक राज पलिया, सह सयोंजक अर्जुन बघेल, हरिओम शुक्ला, सचिन सिंह, डॉ संजय उपाध्याय, कृष्णा वशिष्ठ, आयुष यादव, कृष्णा गुप्ता, अतुल माथुर, आदर्श भारद्वाज, विख्यात शर्मा, रोहित कटारा आदि मौजूद रहे।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter